चकबंदी के दौरान प्रधानपति नें की फायरिंग, पथराव बाल-बाल बचे एसडीएम, दो घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) दबंगो के हौसले किस कदर बुलंद है इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अचानक दबंग नें अपनी लाइसेंसी रिवाल्बर से फायर क्र दिये| जिससे एसडीएम सदर अपनी कुर्सी से नीचे गिर गये| जिससे वह बाल-बाल बचे| अधिकारियों के सामने पथराव भी हुआ| घटना के काफी बाद थाना पुलिस पंहुची|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बंथल शाहपुर में ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार के साथ लेखपाल आशुतोष पाण्डेय आदि राजस्व कर्मी पंहुचे| उन्होंने चकबंदी कराने के लिए वोट डलवाना शुरू किया| एक पक्ष में प्रधान युसूफ और दूसरे पक्ष में डॉ० हसमत जंग मतदान कराने के लिए लाइन लगाये थे|
उसी दौरान अचानक मो० युसूफ आक्रोशित हो गया और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे अफरा-तफरी मच गयी| ग्रामीणों नें पथराव कर दिया| अचानक हुई फायरिंग से कुर्सी पर बैठे एसडीएम जमीन पर गिर गये|
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी| सबसे पहले कमालगंज थानाध्यक्ष अंगद सिंह मौके पर पंहुचे| सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह आदि भी फ़ोर्स के साथ आ गये| काफी देर बाद थानाध्यक्ष जहानगंज पूनम जादौन पंहुची|
पुलिस नें पड़ताल की| पथराव और फायरिंग में जुबैर व असरफ घायल हो गये| उन्हें उपचार हेतु भेजा गया| पुलिस नें मौके से कुछ लोगों को दबोच भी  लिया है| पुलिस पड़ताल कर रही है|