गंगा यात्रा रूट मार्ग का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) गंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ में है| जिसके चलते पूरी तैयारी की जा रही है| यात्रा सीधे मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सीधे निर्देशन में चल रही है| जिससे प्रशासन कोई कमी नही रखना चाहता| यात्रा की तैयारी के चरण में डीएम -एसपी नें यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरपुर पमारान पंहुचे| जंहा उन्होंने जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ किया गंगा यात्रा रूट मार्ग का निरीक्षण। डीएम नें गंगा यात्रा प्रवेश मार्ग गूजरपुर पमारान में बड़ा बैनर या होर्डिंग्स लगवाने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही गंगा यात्रा मार्ग पर चूना डलवाने के निर्देश दिये| जिलाधिकारी ने मेला रामनगरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल व गंगा यात्रा आरती स्थल का निरीक्षण किया। दो दिन के अन्दर सांस्कृतिक पंडाल तैयार कराने के निर्देश मेला प्रभारी को दिये। गंगा यात्रा आरती का भव्य कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। उसके पश्चात जिलाधिकारी ने गंगा यात्रा रूट मार्ग पांचालघाट से सेंट्रल जेल चौराहा से जिला जेल चौराहा से कमालगंज से होते हुए खुदागंज काली नदी मार्ग का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, अधिषासी अभियंता लोक निर्माण, उप जिलाधिकारी अमृतपुर विजेन्द्र कुमार आदि रहे|