मुलायम सिंह यादव को दिया जाये भारत रत्न

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: देश के पूर्व रक्षामंत्री व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग रखी गयी है| जिसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलेगा|
हाई कोर्ट के अधिवक्ता और अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्रा नें सपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की| प्रदेश सचिव नें बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न दिए जाने को लेकर हरदोई से बीते 5 जनवरी से अभियान शूरू किया गया था| जो प्रदेश के हर जिले में चलेगा| अभियान के तहत अभी तक लखीमपुर, हरदोई, कन्नौज, शाहजंहापुर आदि जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया| जिसमे हर जिले से एक लाख हस्ताक्षर कराये गये|  उन्होंने बताया कि जल्द ही एक टीम जिले में आकर अभियान चलेगा| जिसमे मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिये जाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलेगा|  पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, जीतू यादव आदि रहे|
लेखपाल की गिरफ्तारी ना हुई तो सपा करेंगे प्रदर्शन
जेएनआई को पूर्व सपा जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि निलंबित लेखपाल नें जो किया वह किसी भी मायने में समाज के द्वारा स्वीकार योग्य नही है| सपा जल्द आरोपी की गिरफ्तारी ना होनें पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी|