दुष्कर्मी लेखपाल पर गिरी निलम्बन की गाज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अपनी ही बेटी के साथ हैबानियत की सारी हदे पार करने वाले आरोपी लेखपाल पर आखिर जिलाधिकारी नें कार्यवाही कर दी| उन्होंने उसे निलंबित कर दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के न्यू कालोनी भोलेपुर निवासी लेखपाल प्रवेश सिंह तोमर पर अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है| जिसके चलते उसके खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है| लेकिन अभी तक पुलिस उसे पकड़ नही पायी है| आरोपी पुलिस से दूर है| वही गुरुवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने लेखपाल प्रवेश तोमर पर कार्यवाही करते हुए उसे निलम्बित कर दिया|