सत्ता से जुडा तंत्र करा रहा अबैध बसों से कारोबार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को दिया और अबैध रूप से संचालित बसों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाने की मांग की|
संगठन के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौपा| जंहा युवा कांग्रेस के नेताओं नें कहा कि पहले मैनपुरी और अब कन्नौज में बस हादसे में दर्जनों जाने चली गयी| लेकिन ना ही तब कार्यवाही की गयी और ना ही अब कार्यवाही की जा रही है|
शुभम तिवारी ने कहा कि कन्नौज हादसे में दुर्घटना ग्रस्त हुई बस के बारे में परिवहन विभाग को भनक तक नही लगी| कांग्रेस ने ज्ञापन ने कहा की भ्रष्टाचार मुक्त इस सरकार में कहा से कहा तक घुस पंहुच रही है यह सभी को पता है| कांग्रेस ने अबैध बसों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पांच सूत्रीय मांग रखी| कांग्रेस ने  कार्यवाही ना होंने पर सड़क पर उतर आन्दोलन करने की मांग की|
इस दौरान वरुण त्रिपाठी, अर्जुन शर्मा, शिवम वाजपेयी, सलमान अली, इमरान अंसारी, खालिद उस्मानी आदि रहे|