भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष बने राजीव और नरेंद्र महामंत्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की कमेटी घोषित कर दी गयी| जिसमे राजीव मिश्रा को उपाध्यक्ष और नरेंद्र राठौर को महामंत्री मनोनीत किया गया है|
मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय नें जारी की गयी कमेटी में संजू शर्मा, ऊधन राजपूत, ममता तिवारी, रजनी कुमारी, राजीव मिश्रा और मुकुट अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है| इसके साथ ही नरेंद्र राठौर व अनिल श्रीवास्तव को महामंत्री बनाया गया है|
मंत्री के लिए प्रदीप सक्सेना, वीरबहादुर पाल, राकेश वाथम, बिरजू शाक्य, अखिलेश अग्निहोत्री व सरल त्रिवेदी को मनोनीत किया गया है| कोषाध्यक्ष संजीब गुप्ता को बनाया गया है|