भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में बाजार बंद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) ग्राम प्रधान व भाजपा नेता के खिलाफ सरकारी भूमि पर अबैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज होंने के बाद से आक्रोश पनप रहा है| जिसके चलते कस्बे का बाजार बंद कर प्रदर्शन जारी है|
विकास खंड शमसाबाद के ग्राम कुईयां खेड़ा के प्रधान जय उर्फ़ सावन गंगवार के खिलाफ एसडीएम कायमगंज अमित आसेरी के आदेश पर सरकारी भूमि पर कब्जे का मुकदमा दर्ज किया गया है| जिसको लेकर आक्रोश पनप गया है| कस्बे का बाजार मंगलवार सुबह से बंद है|
मंगलवार सुबह कायमगंज चेयरमैंन सुनील चक, डॉ० वीके गंगवार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर मंडल, जिला मंत्री सुनील रावत, रामलखन राजपूत मंडल अध्यक्ष आदि मौके पर आ गये| बाजार नही खुला| पुलिस नें दुकानदारों से बाजार खोलने का आग्रह किया लेकिन बाजार नही खुल सका| लोगों में एसडीएम कायमगंज, क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ आक्रोश है|
प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर नें बताया कि एसडीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था| बाजार बंद होनें का प्रयास किया गया था| समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया है|