सांस्कृतिक चेतना के महाकुंभ मेला रामनगरिया का शुभारंभ, परंपराओं और भाषाओं का दिखेगा संगम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: मेला रामनगरिया का शुक्रवार को धूमधाम के साथ शुभारम्भ हुआ| विधि-विधान के व मन्त्रोच्चारण के बीच पूरा मेला क्षेत्र धूप और पूजा सामिग्री से महकती दिखी| गंगा घाट को जिला प्रशासन नें दुल्हन की तरह सजाया गया| पूजा के साथ ही हजारों दीपों को जलाया गया|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीडीओ डॉ० राजेन्मेद्लार पैंसिया  रामनगरिया पंहुचे| उन्होंने हबन में मंत्रोचारण के साथ आहुति दी| इसके साथ ही साधुओं को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया| इसके बाद डीएम-एसपी गंगा तट पर पंहुचे|
गंगा तट पर बनाया गया नारायण द्वारा
गंगा तट पर जिस जगह दीपदान की व्यवस्था की गयी थी उस जगह जाने के लिए 45 फुट का एक नारायण द्वारा बनाया गया था| जिसमे विभिन्य रंगबिरंगी लाइटे लगायी गयी| द्वारा के ऊपर भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भी लगी थी को अलग की सुन्दरता विखेर रही थी|
दीपों से लिखा गया नमामि गंगे हुआ दीपदान
गंगा के पांचाल घाट पर जिला प्रशासन की तरफ से नमामि गंगे दीपों से लिखा गया| जिसने लोगों का मन मोह लिया| इसके साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व सीडीओ के साथ ही भाजपा नेताओं नें दीप दान किया| जनता के लिए अलग से दीपों की व्यवस्था की गयी थी| जिसे लोगों नें गंगा में दान किया|
फूलो से सजा घाट गेंदे की खुशबू से महका
जिला प्रशासन नें नारायण द्वारा से गंगा घाट तक फूलों से सजावट करायी| जो पहली बार देखनें को मिली| इसके साथ ही गंगा के किनारे-किनारे भी काफी दूरी तक गेंदे की फूल की सजावट की खुशबू फ़ैल रही है|
महाआरती के भी गवाह बने हजारों लोग
दीप दान के बाद महाआरती का आयोजन किया गया| जिसके तहत गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गवाह बने और महाआरती में भाग लिया| जिला प्रशासन नें ड्रोन कैमरे से भी रामनगरिया की निगरानी करायी| और घाट को रंगबिरंगी लेजर लाइट से भी सजाया गया|
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व चेयर मैंन शमसाबाद विजय गुप्ता, एसडीएम सदर अनिल कुमार< रामवीर चौहान  चौहान, रानू दीक्षित आदि रहे|