गंगा किनारे बस गया तम्बुओं का नगर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: गंगा किनारे लग रहे मेला रामनगरिया में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालुओं का काफिला गंगा तट के किनारे जाकर तंबुओं के शहर में बदल गया है, वहीं मेले में अभी मनोरंजन के साधन व दुकानें अभी लग नही पाने से मेला फीका लग रहा है| लेकिन जिला प्रशासन नें शुभारम्भ की तैयारी पूरी कर ली है| लेकिन मनोरंजन के साधन न होने से मेला फीका नजर आ रहा है।
मेला रामनगरीया में तैयारी लगभग अपने चरम पर है| सत्संग भवन हो या कलेक्टर साहब का मेला कार्यालय या फिर थाना सब भगवा कपड़े से बनाया गया है| पुलके ऊपर से देखने पर लगता है कि मेला भगवा चादर से ढका हो|
जिलाधिकारी नें गुरुवार को भी मेले में सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया के साथ जाकर तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये| वही अभी बिजली व्यवस्था, कूड़े दान, व मार्ग समतलीकरण का कार्य पूर्ण नही हो पाया| गुरुवार शाम तक व्यवस्था दुरस्त करने में  कर्मचारी व अधिकारी लगे रहे|
वही शौचालय गंदे होंने की श्रद्धालुओं से समस्या खड़ी की| पहले ही दिन शौचालय में गंदगी की भरमार दिखी| मार्ग समतलीय करण ना होनें से घाट पर जाने वाले वाहन बालू में फंसे दिखे|
45 फिट के गेट पर बिराजेंगे श्रीराम
गंगा घाट पर शुभारम्भ और दीपदान के लिए इस बार कुछ अलग लुक देखने को मिलेगा| जिसके चलते 45 फुट का गेट घाट के किनारे लगाया जायेगा| इसके साथ ही उस पर श्रीराम की बड़ी से प्रतिमा को लगाया जायेगा|