आलू मंडी मार्ग निर्माण ना होनें से कांग्रेस आक्रोशित

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के आईटीआई चौराहे से सेन्ट्रल जेल मार्ग का निर्माण ना होनें से कांग्रेस ने आक्रोश प्रगट किया है| कांग्रेसियों नें जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा और जल्द आलू मंडी निर्माण की मांग की|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कलेक्ट्रेट पंहुचकर  जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम सुनील यादव को सौपा| जिसमे कांग्रेसियों नें कहा कि सातनपुर आलू मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी है| जिसमे जिले के साथ ही साथ अन्य जिलों के भी किसान अपना आलू लेकर बिक्री के लिए आते है| इसके साथ ही कई बड़े विद्यालय भी इसी मार्ग पर है| विद्यालय जाने वाले छात्र या आलू लाने वाले किसानों को सड़क पर बने गंदे पानी के तालाब से होकर गुजरना पड़ता है| लेकिन इसके बाद भी अभी तक उसका निर्माण शुरू नही हुआ|कांग्रेसियों नें मार्ग का जल्द निर्माण कराये जाने की मांग की|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, वसीमुज्जमा खां, डालचन्द्र कठेरिया, खालिद उस्मानी, जीशान कुरैशी, सुरेश चन्द्र कटियार आदि रहे|