सक्षम नें आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: सक्षम सेवा संघ के द्वारा बच्चों की प्रतिमा को सम्मानित करने के साथ अंग्रेजी सीखने के दौरान छात्रवृति देनें के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था| जिसमे पास होने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया गया|
बढ़पुर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता में पास हुए 50 सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं का भी सम्मान हुआ| मुख्य अतिथि व्लाक प्रमुख अमित दुबे (बब्बन) नें मेधावियों को सम्मानित किया|
संजय सोमवंशी,डॉ० प्रभाकर वर्मा, दीपांशु राठौर, बृजेश दुबे, रिषभ तिवारी, आदित्य दीक्षित, सौरभ मिश्रा, राममुरारी शुक्ला, दीपांशु राठौर आदि रहे| संचालन वैभव सोमवंशी व शिवम दीक्षित नें किया|