अल्पसंख्यकों के हित में है नागरिकता संसोधन कानून

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बढ़पुर पूर्वी मंडल की बैठक फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर के पंचायत घर में आयोजित की गयी| जिसमे भाजपा नें कहा कि कांग्रेस संघीय ढाँचे को कमजोर कर रही है| सीएए अल्पसंख्यकों के हित में है|
बैठक में  निवर्तमान जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पिछले कई दशकों से देश के संघीय ढांचे को कांग्रेस ने कमजोर किया, जिसके कारण देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंची| पड़ोसी देशों में धार्मिक प्रताड़ना झेल रहे अल्पसंख्यकों ने भारत में शरण मांगने के लिए कई बार तत्कालीन कांग्रेस सरकार से गुहार लगाई लेकिन कांग्रेस ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की नीति के आगे उन अल्पसंख्यकों की बात को अनसुना कर दिया| उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए नागरिकता संशोधन कानून को लाया गया| भारत में अल्पसंख्यकों की आबादी आजादी के बाद बढ़ी लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश मैं अल्पसंख्यकों की आबादी में भारी कमी आई क्योंकि उन अल्पसंख्यकों के साथ धार्मिक प्रताड़ना जैसा व्यवहार किया गया|
इस मंडल कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री रामदास गुप्ता ने किया। मंडल अध्यक्ष अमित पाल एवं युवा मोर्चा बढ़पुर टीम ने मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे के संयोजन मे 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया
इस बैठक के अवसर पर शैलेंद्र पाल,अजय राजपूत, संजय वर्मा, शिवरतन अग्निहोत्री, रामबाबू कुशवाहा, शेर सिंह पाल, पंकज पाल, अनुज शर्मा, शशांक द्विवेदी,अंशु दुबे,आकाश तिवारी, सौरभ मिश्रा,आलोक राजपूत,गोपाल,गोलू, नितिन दुबे, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|