साम्प्रदायिक हिंसा कराने में विरोधियों को दिख रहा वोट बैंक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP
फर्रुखाबाद: भाजपा नें कार्य योजना बैठक में नागरिकता संसोधन बिल पर चर्चा कर अपना पक्ष रखा| भाजपा नें कहा कि विरोधी दल सीएए को लेकर सांप्रदायिक हिंसा कराकर उसमे वोट बैंक और निजी स्वार्थ दिख रहा है| भाजपा कार्यकर्ताओ को लोगों को जागरूक करने की जरूरत है|
सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल में मंडल कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।पूर्वी मंडल की कार्यशाला ठंडी सड़क स्थित तलैया फजल इमाम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा एवं पश्चिमी मंडल की कार्यशाला बजरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष विकास पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस कार्य योजना बैठक में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता संशोधन कानून चर्चा की गयी| बजरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पार्टी ने तय किया है नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जो भ्रामक प्रचार विपक्षी दल कर रहे हैं वह विपक्षी दल अपने निजी स्वार्थ एवं वोट बैंक की राजनीति के लिए सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ाने का कार्य कर रहे है| इसलिए पार्टी ने तय किया हर मंडल स्तर पर जन जागरण संपर्क अभियान के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून की उपयोगिता को आम जनमानस तक बताने का कार्य किया जाएगा| यह कानून देश के लिए अति आवश्यक है लोकतांत्रिक तरीकों के माध्यम से यह कानून दोनों सदनों ने पास कराकर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद देश में लागू किया गया इसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना झेल रहे अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू ,जैन, सिख, इसाई, बौद्ध जो कि भारत में शरण मांग रहे हैं उन को नागरिकता देने का कार्य केंद्र की सरकार करेगी। यह कानून इस देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम समुदाय को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करता है पर कांग्रेस सपा सहित अन्य विपक्षी दल इस पर गंदी राजनीति कर रहे हैं जो कि समाज में विघटन पैदा करने का कार्य कर रहा है। संगठन कार्य योजना के अनुसार समाज में जनसंपर्क अभियान चलाकर इस कानून के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने कहा बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष बैठक बुलाकर प्रत्येक परिवार तक जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचने का कार्य करें| योजनाबद्ध तरीके से कार्यकर्ता इस कानून की उपयोगिता को पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए पंपलेट को जन-जन तक पहुंचाएं। निवर्तमान नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर महामंत्री नरेंद्र राठौर ने किया।
 इस बैठक में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सभासद अतुल शंकर दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, रामकिशन दीक्षित, संजीव वर्मा, अखिलेश अग्निहोत्री, संजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
तलैया फजल इमाम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे हैं झूठे प्रचार का पुरजोर विरोध करें घर-घर जाकर कानून की उपयोगिता को बताएं पार्टी द्वारा उपलब्ध पंपलेट, पुस्तक के माध्यम से नागरिकता कानून देश के कितना आवश्यक है यह जानकारी देने का कार्य करें। वही तलैया फजल इमाम में मंडल कार्य योजना बैठक में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने विचार रखे|
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, रजनी गुप्ता, ममता सक्सेना, मीरा सिंह, नरेंद्र आर्य, राहुल जैन, विजय मिश्रा,अंकुर मिश्रा,अभय प्रताप सिंह एवं शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहें।