भाजपा और संघ के इशारे पर प्रदेश में हुए दंगे

Politics Politics- Sapaa Politics-BJP धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दिन नगर में हुए सीएए के विरोध में बबाल के बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सपा नेता एसपी से मिले पर निर्दोष लोगों को जेल ना भेजने की अपील की| इसके साथ ही सपा नेताओं नें आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा और संघ ही दंगो को हवा दे रहा है|
शहर के आवसा विकास एस्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी नें कहा कि विरोध सामान्य तरीके से किया जा रहा था| लेकिन अचानक कुछ लोगों ने उपद्रव कर दिया| लेकिन उपद्रव भी जादा नही हुआ| इसके बाद भी पुलिस नें कई लोगों को फर्जी तरीके से नामजद कर दिया| पूर्व विधायक नें बताया मस्जिद के
इमाम व धर्मगुरु शन्तिपूर्वक ज्ञापन प्रशासन को देना चाहते थे| उसी दौरान कुछ नवयुवकों नें उपद्रव शुरू किया तो धर्मगुरुओं नें उन्हें रोकने का कार्य किया| लेकिन अधिक भीड़ होंनें के चलते वह नियंत्रित नही हुई|
उन्होंने बताया कि एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें उन्हें भरोसा दिया है कि किसी निर्दोष को जेल नही भेजा जायेगा| पूर्व विधायक नें बताया कि प्रदेश में सीएए के विरोध में दंगा भाजपा और संघ के इशारे पर हुए|  उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सीएए को बापस नही लेती तब तक समवैधानिक रूप से विरोध जारी रहेगा| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि पुलिस निष्पक्ष जाँच करे उसके बाद कार्यवाही करे| निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव, इलियास मंसूरी आदि रहे|