शीतलहर के चलते विद्यालय 30 तक बंद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: जनपद के विद्यालय आगामी 30 दिसम्बर तक के लिए बंद कर दिये गये है| पूर्व में भी शीत लहर के चलते अवकाश हुआ था| जिसके बाद शासन के निर्देश पर पुन: शीतकालीन अवकाश में बढ़ोत्तरी की गयी है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र जौहर नें विद्यालयों के अवकाश के आदेश जारी कर दिये| बीते दो दिन से सरकार के निर्देश के बाद भी जनपद के विद्यालयों का अवकाश ना होनें की चर्चा जोरों पर थी| जिसके चलते डीएम नें फरमान जारी कर दिया|
बीएसए नें जेएनआई को बताया कि सभी कक्षा 8 तक के विद्यालयों को 30 दिसम्बर तक के लिए बंद कर दिया गया है| लेकिन शिक्षकों के विद्यालय में जाने के आदेश है|