कोहरे ने दी दस्तक, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

FARRUKHABAD NEWS FEATURED सामाजिक

फर्रुखाबाद: मौसम का मिजाज बदल गया है, तो अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। नगर और क्षेत्र में घना कोहरा पड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। शनिवार सुबह से अधिक कोहरा छा जाने से सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा इतना अधिक था कि सड़क पर 10 मीटर तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सर्दियों के मौसम में लोगों की दिक्कतें बढ़ना शुरु हो गई हैं। शनिवार को घना कोहरा छाया जा रहा। सीजन में पहली बार आया कोहरा काफी घना था। दृश्यता काफी कम थी। थोड़ी दूर का भी साफ नजर नहीं आ रहा था। रेल व सड़क यातायात पर भी इसका असर साफ दिखाई दिया। बसों और ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। घना कोहरा होने की वजह से डिपो से बसें भी समय से नहीं निकल सकीं। कुछ बसें चलीं भी तो उनकी रफ्तार काफी धीमी रही। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कोहरे के कारण लोगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। इसके अलावा गलियों-बाजारों में भी लोगों ने आग सेंक कर ठंड से बचने का प्रयास किया। दुकानदार भी कोई ग्राहक न आने के कारण इकट्ठा होकर आग सेंकते रहे।