सर्दी का सितम बढ़ा, पालिका ने एक दर्जन स्थानों पर जलाये अलाव

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) ठंड बढ़ने से नपा प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरु करा दी है। तीन दिन से आसमान में घटा छाने तथा ठंडी हवाओं के चलने से बच्चे व बड़े परेशान है। ठंड की दस्तक से लोग गर्म कपड़ों से ढके हुए दिखाई दे रहे है। बाजार में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है।  दिन ढलते ही ठंडी हवाओं के चलने से लोग अलाव का सहारा ले रहे है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नपा प्रशासन ने एक दर्जन स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की है|
नगर पालिका परिषद नें सर्दी में किसी को परेशानी न हो इसके लिए अलाव जलाये है। फिलहाल शहर के प्रमुख स्थानों पर ही अलाव लगाये गये हैं|  इससे अधिक ठंड पड़ने पर और भी अलाव लगाये जायेगे। पालिका द्वारा अभी टाउन हाल रैन बसेरा , चौक चौराहा, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, लाल गेट, रोडबेज बस अड्डा फर्रुखाबाद, लोहिया अस्पताल पुरुष, लोहिया अस्पताल महिला, भोलेपुर पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन फतेहगढ़, फतेहगढ़ बड़ा चौराहा, कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली फर्रुखाबाद सहित एक दर्जन जगह अलाव जलाये गयें है|
कितनी लग रही लकड़ी
नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दर्जन जगहों पर जल रहे अलाव जलाने के लिए लगभग 3 कुंतल लकड़ी आबंटित की हा रही है| इसके हिसाब से एक अलाव पर लगभग 25 किलो लकड़ी लगानें का पालिका दावा कर रही है|