हैवानियत की हदें पार कर बालिका से दरिंदगी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) घर के बाहर खेल रही मासूम बालिका के साथ एक हैबान नें दरिंदगी कर दी| इसके साथ ही साथ उसके साथ मारपीट भी की| मामले की तहरीर पीड़िता के पिता नें पुलिस को दी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 5 वर्षीय बालिका अपने घर के निकट खेल रही थी| उसी समय गाँव के ही एक युवक नें उसे पकड़ लिया और उसे पास ही एक मकान में ले गया| जंहा उसके साथ हैबनियत की सारी हदें पार कर दी| उसी दौरान बालिका की बहन उधर से गुजरी तो उसे चीख सुनाई पड़ी|
पीड़िता के चीखने पर उसकी बहन नें देखा तो बालिका एक साथ युवक जमकर मारपीट कर रहा था| बहन को देखकर आरोपी मौके से खिसक गया| घटना के सम्बन्ध में पीड़िता के पिता नें थाने आकर शिकायत कर तहरीर दी| शिकायत मिलते ही पुलिस नें आरोपी के घर दबिश दी|
दोषी पर होगी कार्यवाही
घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| उन्होंने कहा की मामले की पड़ताल की जा रही है| जो दोषी होगा उस पर कार्यवाही हो|