प्रदेश सरकार का अपराधों पर नही रहा अंकुश: सपा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने लोहिया प्रतिमा आवास विकास में भी प्रदर्शन कर हुंकार भरी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग की|
निर्वतमान सपा जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपाई लोहिया प्रतिमा पर पंहुचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया| सपा ने उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद आक्रोशित सपा सुप्रिमों जंहा लखनऊ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया| उनके समर्थन में लोहिया प्रतिमा बैठे सपा नेताओं के साथ ही निर्वतमान जिला महासचिव मंदीप यादव ने सरकार से सामूहिक इस्तीफे की मांग की। उत्तर प्रदेश की जनता व्याकुल तथा भयभीत है। देश और प्रदेश की सरकारें दुष्कर्म, बलात्कार, अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है, वर्तमान सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
सपा युवजन सभा के निर्वतमान राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव नें कहा कि जिस प्रकार निरंकुश अपराधी प्रदेश में आराजकता फैला रहे है| इसी प्रकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज बची है|
इस अवसर पर यूनुस अंसारी, ओम प्रकाश शर्मा, विवेक यादव, मुजिबुल हसन, बेचेलाल यादव, राकेश दिवाकर राका, जीतू यादव, बृजेश पाल, रफी अहमद, खुर्शीद अहमद, अखिल कठेरिया, मोहम्मद रोशन, अफजाल अंसारी, बंटी कुमार, अयाजुद्दिन, मोनू यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।