6 महीने से लापता युवती के मामले में दर्ज होगा अपहरण का मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते लगभग 6 महीने पूर्व घर से लापता हुई युवती के पिता की शिकायत मिलने पर आखिर एडीजी प्रेम प्रकाश ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है| इसके साथ ही जल्द से जल्द कार्यवाही को कहा है|
थाना मऊदरवाजा के एक ग्राम निवासी ग्रामीण  ने पुलिस लाइन पंहुच एडीजी को शिकायती पत्र दिया| जिसमे उन्होंने कहा की उनकी पुत्री बीते 10 जून को घर से सामान खरीदने के लिए गयी थी इसके बाद आज तक उसकी पुत्री का पता नही चला| पुलिस से शिकायत करने पर उसकी केबल गुमशुदगी दर्ज की गयी| आज तक पुत्री का पता नही चला| पुत्री घर से लगभग जेबरात लगभग डेढ़ लाख रुपये के लेकर गयी है|
मामले में एडीजी नें थानाध्यक्ष की जमकर क्लास लगा दी और इसके बाद उन्हें मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए|