तहसील दिवस में 268 में 20 समस्याओं को मिला सम्पूर्ण समाधान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ| जिसमे प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये गये|
जिलाधिकारी नें सम्पूर्ण समाधान दिवस में कहा की सभी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक
निस्तारण करने के निर्देश दिये| शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ना करने पर एसडीएम अनिल कुमार की फटकार लगा दी| उन्होंने कहा की शिकायतों का 7 दिन के भीतर निस्तारण होना चाहिए| हर शिकायत को गंभीरता से लें| समाधान दिवस में कुल 268 शिकायतों में से
केबल 20 का मौके पर निस्तारण किया जा सका|
डीएम नें तहसील दिवस के बाद कटरी धर्मपुर के गौसदन का निरीक्षण किया| जंहा अवश्यक दिशा निर्देश दिए|