मार्ग दुर्घटना में घायल बस हेल्पर नें तोड़ा दम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) मार्ग दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गयी| ग्रामीण का शव घर पर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर निवासी 23 वर्षीय पुष्पेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश को बीते 23 नवम्बर को फकरपुर पुल पर अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी थी| जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया था| उसे लोहिया अस्पताल से सैफई रिफर कर दिया गया| जंहा उसका उपचार चल रहा था| बीते दिन पुष्पेन्द्र नें सैफई में दम तोड़ दिया|
उसका शव घर आते ही कोहराम मच गया|मां कांति देवी व पत्नी चांदनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|