विद्यालयों में चाचा नेहरू को किया गया याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिलेभर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल-कालेजों में चाचा नेहरू पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्हें याद किया गया।
विकास खंड शमसाबाद के उच्च प्राथमिक विधालय मिल्क सुल्तान में चाचा नेहरू का जन्म दिवस को बाल-दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या जबर सिंह व सहायक अध्यापिका दीपा शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को उनके बारे में अवगत कराया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला| उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इस कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसके साथ ही साथ सहायक अध्यापक राहुल यादव, कांती देवी व अनुदेशक आनन्द कुमार आदि के मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया|
इसके साथ ही साथ विभिन्य विद्यालयों में भी विभिन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया
गया| विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम भी कराये गये|