महिला सिपाही की भतीजी नें थाने के आवास में लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: महिला सिपाही की भतीजी का शव सरकारी आवास पर फांसी पर झूलता मिला| युवती के थाना परिसर में बने आवास में फांसी लगा लेने से हडकंप मच गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ में सिपाही के पद पर तैनात महिला सिपाही रीना थाना मऊदरबाजा में बने सरकारी आवास में अपने पति अभिनव यादव के साथ रह रही थी| उसके साथ अभिनव की 14  वर्षीय भतीजी रिशु पुत्री हरवीर सिंह यादव निवासी कूडी बेबर मैंनपुरी भी रह रही थी|
सोमवार को रीना डियूटी पर चली गयी| घर में उसका पति भी किसी काम से निकल गया| घर पर केबल रिशु और रीना का दो वर्षीय पुत्र बेटू ही रह गया| शाम लगभग 5 बजे रीना के पुत्र के रोने की आबाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मी श्रीकृष्ण की पुत्री शिल्पी आदि नें जब उसके घर में देखा तो रिशु का शव किचन के भीतर दीवार की कील में फांसी पर झूल रहा था|
घटना की सूचना पर थानें में हडकंप मच गया| महिला सिपाही रीना अपने पति अभिनव के साथ घर आ गयी| प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|  प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|