घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हडकंप

CRIME POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: शनिवार उस समय अचानक हडकंप मच गया जब एक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गयी| ऊंची लपटें देखकर आस-पास के लोग अपने अपने घरों से बाहर आया गये |पुलिस और दमकल भी मौके पर आ गयी| बमुश्किल गैस सिलेंडर की आग को बुझाया जा सका|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी मुन्ना लाल गुप्ता सातनपुर आलू मंडी में एक आढत पर काम करते है| शनिवार तड़के वह अपने घर में चाय बना रहे थे उसी समय उनके गैस सिलेंडर में रेगुलेटर के निकट आग लग गयी| आग लगने की खबर लगते ही आस-पास के लोगों में हडकंप मच गया|
मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही दमकल भी मौके पर आ गयी बमुश्किल सिलेंडर की आग पर बुझा दिया गया| तकरीबन एक घंटे तक सिलेंडर में आग जलती रही| आग बुझने पर लोगों नें राहत की साँस ली| शहर कोतवाल देवेन्द्र दुबे ने बताया कि मौके पर पुलिस कर्मी भेजे गये थे| आग पर समय रहते बुझाया गया|