गंगा घाट की सफाई बरकरार रखने की दिलाई शपथ

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर साफ सफाई की। मौजूद स्नानार्थियों व ग्रामीणों को गंगा को निर्मल व स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
नगर के पांचाल घाट पर अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान पांचाल घाट गंगा नदी के तट पर चलाया गया| जिसमे कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में झाडू लेकर साफ-सफाई की। देखते ही देखते तट स्वच्छ नजर आने लगा। कार्यकर्ताओं ने कूड़ा करकट आदि इकठ्ठा कर उसे दूर फेंका। कार्यकर्ताओं ने तट पर मौजूद स्नानार्थियों व ग्रामीणों को पतित पावनी मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के लिए संकल्प दिलाया और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाई। घाट पर रखी टूटी मूर्तियों को भी भू-विसर्जन किया|
श्रीराम विविध कला केंद्र के कलाकार सत्यम दीक्षित, प्रसून दीक्षित, छवि शुक्ला, अनुपम दीक्षित लोगों को रोंक-रोंक कर उन्हें सफाई बनाये रखने के लिए जागरूक भी किया| जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य राममुरारी शुक्ला, नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, मोनू ठाकुर, अजय दीक्षित, गौरव वर्मा, दीपू सिन्धी,
रवि वाजपेयी आदि रहे|

Comments are closed.