नहाय-खाय संग कल से शुरू होगी छठ पूजा

CRIME POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: शहर में छठ पूजा की धूम मचना शुरू हो गई है। गुरुवार से छठ पूजा की शुरूआत हो रही है। इसके चलते पूर्वाचल के लोगों में भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा को तैयारियों का जोर है, वहीं कई इलाकों में सामूहिक पूजन की भी तैयारियां की जा रही है।
छठ पूजा पूर्वाचल का प्रमुख पर्व है। 31 अक्टूबर से चार दिन तक छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। शहर में भी पूर्वाचल के तमाम लोग रहते हैं, इसलिए यहां भी जगह-जगह छठ पूजा की जाती है। गुरुवार को नहाय खाय और कदुआ भात से छठ पर्व की शुरूआत होगी। इसके लिए लोग जमकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। घरों की साफ सफाई, पकवान की तैयारी आदि हो रही है, तो सामूहिक पूजा की व्यवस्थाएं भी की जा रही है।  31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक महापर्व चलेगा|
नगर के सेनापत मोहल्ला निवासी पूर्वांचल विकास समिति के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा व केदार शाह का कहना है कि छठ पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। इस पूजा से समाज के लोगों की असीम आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए चार दिनों तक घर में उत्सव मनाया जाएगा। बताया कि 31 अक्टूबर को नहाय खाय में शरीर और मन की शुद्धता से साथ छठ देवी का आहवान किया जाता है। शाम को कदुआ भात रस्म के तहत सात्विक भोज का भोग लगाकर परिवार के सभी सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसमें मुख्य तौर पर लौकी की सब्जी और चावल का भोग लगाया जाता है। 1 नबम्वर  को खरना पर्व मनाएंगे। इस दिन गुड़ और चावल से रसिया भात बनाकर छठ माता को भोग लगाया जाता है। 2 नबम्वर को डूबते हुए सूरज को और 3 नबम्वर को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पूजन का विधान पूर्ण होगा।
इस बार पांचाल घाट पर होगी पूजा
पूर्वांचल विकास समिति के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा नें बताया कि इस बार छठ पूजा पांचाल घाट
दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा घाट पर की जायेगी| जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है|