लकड़ी का डंडा प्रयोग में ना लायें पुलिस कर्मी: एडीजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: आपराधियों में भय बनाने के लिए पुलिस का डंडा काफी है| लेकिन पुलिस में भी अब डंडे को लेकर फरमान है| एडीजी ने डंडे को लेकर फरमान जारी किया है कि पुलिस लकड़ी या बांस का डंडा प्रयोग में ना लाये|
पुलिस लाइन फतेहगढ़ पंहुचे अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोंन (नोडल अधिकारी) प्रेमप्रकाश नें पुलिस लाइन के क्वाटर गार्द आदि का निरीक्षण किया| इसके साथ ही साथ उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा न निर्देश जारी किये|
एडीजी नें पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को फरमान सुना दिया| उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मीयों को हेलमेट, बाड़ी प्रोटेक्टर व डंडा उपलब्ध कराया जाये| जब तक वह तैनात रहे तब तक उसके पास रहें इसके बाद वह उसे जमा करे| जिससे दंगा व विवाद के समय उसे तत्काल वह उपलब्ध हो सके| इसके साथ ही उन्होंने लडकी या बांस के डंडे का इस्तेमाल करने पर आपत्ति दर्ज करायी| उन्होंने प्लास्टिक का डंडा प्रयोग करने के निर्देश दिये|
जिला जेल में भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ निरीक्षण
एडीजी प्रेम प्रकाश नें जिला कारागार का निरीक्षण किया| इस दौरान उनके साथ एसपी के साथ ही एडीएम विवेक श्रीवास्तव व भारी मात्रा में पुलिस बल था| एडीजी नें जेल की बैरकों के साथ ही साथ उनकी छतों को भी चेक कराया| जिसमे उन्हें कई आपत्ति जनक वस्तुंये मिली है| बंदियों की भी तलाशी ली गयी| जिससे जेल में हडकंप मचा रहा| भोजन की व्यवस्था देखी| बंदियों की समस्याओं को सुना| सीसीटीवी कैमरे ठीक मिले|
एडीजी नें जेएनआई को बताया कि निरीक्षण में कुछ आपत्ति जनक वस्तुएं मिली है| जिसकी सूची बनायी जा रही है| कुछ कमियाँ मिली है उनको ठीक करने के निर्देश दिये गये है|