सड़कों के साथ ही सरकार नें उम्मीदों को भी तोडा: अर्चना राठौर

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP प्रसपा

फर्रुखाबाद: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर नें कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मेहनत से संगठन को मजबूत करें| आगामी 2022 के चुनाव में शिवपाल यादव ही अगले सीएम होंगे| उन्होंने कहा वतर्मान सरकार में सूबे की सड़कें ही नही टूटी लोगों की उम्मीदें भी उससे कई गुना ज्यादा टूटी हैं|
नगर के कादरी गेट स्थित एक होटल में पंहुची पूर्व महिला आयोग सदस्य अर्चना राठौर नें प्रसपा के सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया| उन्होंने संगठन को मजबूत करने को पदाधिकारियों के पेंच कसे| इसके साथ ही साथ उन्होंने “जेएनआई न्यूज” को बताया कि वर्तमान सरकार में लूट, बलात्कार व हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है| भाजपा सरकार में कोरा राष्ट्रवाद चल रहा है| सरकार नें लोगों को मानसिक कुंद बना दिया है|
उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अपराध पर कार्यवाही नही की जा रही है| आज राज्य
महिला आयोग की सदस्य को शायद ही कोई जानता हो| उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सूबे की सड़के टूटी पड़ी है| इसके साथ ही लोगों की उम्मीदों को भी तोड़ा|  इस दौरान प्रसपा सचिव मोहन सिंह नें उन्हें शाल व प्रतीक चिन्ह भेट किया|