तिल-तिल कर मर रहा था वृद्ध, पैर में पड़ गये कीड़े देख भाजपा का हंगामा

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: इसे संवेदनहीनता ही हद ही कहेंगे जिस सरकार में मबेशियों तक के लिए करोड़ों को योजनायें हो और उसी सरकार में एक इंसान हो जिला अस्पताल के गेट पर मरने के लिए छोड़ दिया जाए|
यह नजारा देखने को मिला शनिवार दोपहर बाद लोहिया अस्पताल के मुख्य गेट पर एक अधेड़ निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा था| स्थानीय लोगों नें बताया कि वह कई दिनों से पड़ा है उसके पैर में गला लगकर कीड़े भी पड़ गये| शरीर को मख्खीयों नें अपना घर ही बना लिया| हद तो तब हुई जिस रास्ते पर वह लेटा था तो उसी रास्ता पर अधेड़ असहनीय दर्द से बेहोश हालत में पड़ा रहा और घरती के भगवानों नें उसकी तरफ मुंह नही किया|
जानकारी मिलने पर भाजयुमो अध्यक्ष शिवम दुबे, भाजपा अध्यक्ष रामवीर चौहान, गुंजन अग्निहोत्री, हिन्दू महासभा नेता राजेश मिश्रा आदि मौके पर आ गये| उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया| जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गयी| सूचना मिलने के बाद डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी आदि मौके पर आये उन्होंने परिजनों को इमरजेंसी में भेजा|जिसके बाद विवाद शांत हुआ|
डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि इस अधेड़ को तीन बार भर्ती किया गया| और रिफर किया गया| लेकिन वह अस्पताल से चला जाता है| गौरव कटियार, अरविंद भदौरिया, सुमित कटियार ,रोहित कटियार, शशांक द्विवेदी व सौरभ मिश्रा, अंशु दुबे आदि रहे|