सस्ता हेलमेट पुलिस से बचा सकता है मौत से नही

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ कार्यशाला के रूप में किया गया। 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में जा जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विजय किशोर आनंद व यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने सभी को यातायात नियमो की जानकारी दी। यातायात प्रभारी ने कहा कि सस्ता हेलमेट हमे पुलिस से बचा सकता है। लेकिन मौत से नही। सभी वाहन चलाने वाले यातायात नियमों को जानते है। लेकिन वह नियमों का पालन नही करते।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने कहा जब पुलिस ने एक नेता जी को रोका तो नेता जी ने कहा कि चोरी व हत्या रोक नही पा रहे हमे रोक रहे हो। यह बहुत दुखद है। जिले में हत्या से कई गुना ज्यादा दुर्घटना में मौतें हुई। हमे दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियम का पालन करें। पुलिस से बहस ना करें। उन्होंने लोगों को सीट बेल्ट, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
सांसद मुकेश राजपूत ने टूटी सड़क से दुर्घटना कम होगी। ठीक सड़क से दुर्घटना ज्यादा होती है। लेकिन सड़क ठीक होना जरूरी है। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करें| वाहन एक्ट को कठोर किया। जिसका उद्देश्य दुर्घटना में मौते कम करना है। उन्होंने बताया कि लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है, जिससे हादसे न हों।

 

 

 

भाजपा नेता राहुल राजपूत, रमेश राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी बागीश गोयल आदि रहे।