आधुनिक युग में प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की जरूरत: विजय यादव

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्रीराम लीला कमेटी याकूतगंज में रामलीला के समापन अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया| जिसमे सभी पदाधिकारियों नें श्रीराम चरित मानस को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया|
भगवान श्रीराम  द्वारा अहंकारी रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौट के आने पर पूरी आयोध्या में हर्ष का माहौल रहा| भगवान के राज गद्दी ग्रहण करने के साथ ही रामलीला का शनिवार को समापन  गया| मुख्य अतिथि के रूप में निर्वतमान सपा महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव पंहुचे| उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया| राम लीला कमेटी नें विजय यादव को श्रीरामचरित मानस भेट की| विजय यादव नें कहा की आज के आधुनिक युग में श्रीराम चरित मानस को अपने जीवन में उतारने  जरूरत है| रामचरित मानस पढने वाला व्यक्ति कभीं भी अहंकार के बस में नही आता|
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष रमन वर्मा, विशाल वर्मा, तेज सिंह राजपूत, उज्जवल गुप्ता, अनूप दुबे, अवधेश जोशी, दुर्गेश आदि रहे|