तय आयु सीमा के कार्यकर्ता ही बन पायेंगे बीजेपी मंडल अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:  भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत की अध्यक्षता में संगठन पर्व 2019 के तहत 13 वर्ष 14 अक्टूबर को होने वाले मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी और मंडल अध्यक्षों के सात बैठक का आयोजन पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में किया गया|
जिला चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह व सह चुनाव अधिकारी आनंद राजपाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बैठक को दिशा निर्देश दिये| जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि संगठन का चुनावी वर्ष चल रहा है इस दौरान बूथ अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो चुका है अब 13 व 14 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना प्रस्तावित है| उन्होंने बताया कि जो भी मंडल अध्यक्ष बनेगा उसकी आयु लगभग 40 वर्ष से 45 वर्ष अधिकतम होनी चाहिए जो भी तिथि तय की जाएगी चुनाव उसी तिथ में संपन्न कराए जाएंगे|
सह चुनाव अधिकारी आनन्द राज पाल ने बताया कि जो मंडल अध्यक्ष दो बार से मंडल अध्यक्ष हैं वह तीसरी बार मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे| कोटेदार भी मंडल अध्यक्ष नही बन सकेगा| जिलाध्यक्ष नें भी विचार व्यक्त किये| संचालन जिला महामंत्री संदीप शाक्य नें किया| जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप सक्सेना, संजीब गुप्ता, रामवीर चौहान, विभनेश सिंह, कमल भरद्वाज आदि रहे|
भाजपा नेताओं नें सब्जी मंडी में बांटे झोले
भाजपा नगर ईकाई फतेहगढ़ के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प देते हुए भोलेपुर सब्जी मंडी में झोलों का वितरण किया गया| इस दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त, रामवीर चौंहान, दीपक कटियार, शशांक शेखर मिश्रा, गौरव कटियार, रोहित कटियार, सचिन राठौर, सुमित कटियार व दिल सिंह आदि रहे|