खाद्य सुरक्षा टीम देख दुकान बंद कर खिसके व्यापारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) दीपावली, दशहरा और नवरात्रि के त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा टीम नें मिलावटी चीजों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है| जिसके चलते नमूना लेनें गयी टीम देख कई दुकानदार मौके से दुकान बंद कर खिसक गये|
जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर शुक्रवार को टीम नें छापेमारी कर गुड व मुनक्का के नमूने लिये|  खाद्य सुरक्षाधिकारी नरेन्द्र प्रताप नें क्षेत्र के मुरैठी में महावीर यादव पुत्र अनार सिंह के यहां गुड और शमशाबाद क्षेत्र से सौरव रस्तोगी पुत्र ज्ञान प्रकाश पैकेटयुक्त मुनक्का के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार मौके से नौ-दो ग्यारह हो गये|  विमल कुमार,संतोष वर्मा, सुभाष तिवारी, बृजेन्द्र कुमार, आदि रहे।