गांधी संकल्प पदयात्रा से स्वच्छता की जली मशाल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा द्वारा गांधी संकल्प पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है| यात्रा के तीसरे दिन भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकन करने का संदेश दिया गया|
फतेहगढ़ के जिला जेल चौराहे पर स्थित एक गेस्टहाउस में सभी भाजपा नेता एकत्रित हुए और उसके बाद सांसद मुकेश राजपूत व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत के नेतृत्व में संकल्प यात्रा शुरू हुई| यात्रा कुटरा, याकूतगंज, निनौआ, सेन्ट्रल जेल चौराहा होते हुए भाऊपुर, बधार,गढिया ढिलाबल , जसमई होते हुए ग्राम पचपुकरा में समाप्त हुई|
यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| गढिया ढिलाबल में भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष पंकज पाल, बूथ अध्यक्ष आलोक राजपूत, संतोष कठेरिया, अशोक शाक्य, रोहित राजपूत, मनवीर पाल व हरिओम गुप्ता आदि नें स्वागत कर सभा का आयोजन कराया| सांसद नें लोगों  लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और साथ ही सिगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जानकारी दी| कहाकि महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था, उसे भाजपा ने संकल्प के रूप में लिया है। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के पिछले छह वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इस पदयात्रा के माध्यम से किया जाएगा जा रहा| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नें भी अपने विचार रखे| जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी, जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता, प्रदीप सक्सेना व विमल कटियार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, रामवीर सिंह चौहान आदि रहे|
पद यात्रा में कई नेताओं नें बीच में ही काट ली कन्नी
सदर विधानसभा में पदयात्रा का शुक्रवार को अंतिम दिन था| लेकिन उसके बाद भी जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, विमल कटियार आदि बीच पदयात्रा से ही कन्नी काट गये| जो चर्चा का विषय रहा| वह शुरू में तो कुछ दूर दिखे लेकिन यात्रा के अंतिम दौर में नजर नही आये|