ट्रक से कुचलकर दो बाइक सबारों की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बाइक से जा रहे दो सबारों को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गयी। पुलिस नें दोनों शवों को लोहिया अस्पताल भेज दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे पर स्थित दीनदयाल  के निकट बाइक पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को टेंपो में लादकर लोहिया अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर मृतकों के परिजन भी लोहिया अस्पताल आ गये। उन्होंने मृतकों की शिनाख्त 28 वर्षीय नन्हे पुत्र राम सिंह व 35 वर्षीय बसंत लाल पुत्र वेदराम कठेरिया निवासी महमदपुर गढ़िया थाना राजेपुर के रूप में की। नन्हे की माँ मुन्नी देवी व पत्नी शिवानी के साथ ही मृतक बसंत की पत्नी शीतला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक नन्हे के बड़े भाई शेर सिंह ने बताया कि सुबह दोनों निकले थे। बाइक बसंत की ही थी।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
हैलमेट होता तो बच जाती दोनों जानदोनों ही बाइक सबार बिना हैलमेट के बाइक चला रहे थे। दुर्घटना के समय दोनों के सिर गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए। जिससे उनकी मौत हो गयी। चिकित्सको का मानना है कि यदि दोनों बाइक पर हैलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी।