पार्टी की पदयात्रा में शामिल होनें गये भाजपा नगर उपाध्यक्ष को दबंगों ने खीचकर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: भाजपा द्वारा निकाली गयी गाँधी संकल्प पद यात्रा में शामिल भाजपा के नगर उपाध्यक्ष के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी| पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया| घायल नगर उपाध्यक्ष का पुलिस नें मेडिकल कराया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर कालोनी निवासी विनोद अग्निहोत्री भाजपा के नगर उपाध्यक्ष है| वह पार्टी की गाँधी संकल्प यात्रा में शामिल होनें गुरुगाँव देवी गये थे| वह अपनी बुलट बाइक से निकल रहे थे| उसी समय टाउन हाल तिराहे के निकट निकलने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया| देखते ही देखते दंबंगो से विनोद अग्निहोत्री के साथ जमकर मारपीट कर दी| आरोपी उन्हें पास में ही अपने घर में खीचकर ले गये और वहां भी मारपीट की| मारपीट किये जाने से वह लहुलुहान हो गये| उन्होंने गले में पड़ी सोने की चैन भी लूट लेंनें का आरोप लगाया|
मारपीट होनें से नगर उपाध्यक्ष लहुलुहान हो गये| सूचना मिलने पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, अजीत पाण्डेय,रामवीर शुक्ला, रामवीर चौंहान, विकास पाण्डेय, शिवांग रस्तोगी, शिवम दुबे, रानू दीक्षित आदि मौके पर आ गये| पुलिस नें सूचना मिलने पर चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया| वही घायल नगर उपाध्यक्ष का लिंजीगंज में मेडीकल कराया|
विनोद अग्निहोत्री नें पप्पी पाल पुत्र नन्हे लाल, मोहित पाल पुत्र पप्पी, सुशील पाल उर्फ़ गुड्डू पुत्र पुत्र नन्हे लाल, विकास पाल पुत्र रामेशवर, शिवम पाल पुत्र पप्पी जितेन्द्र पुत्र रामचन्द्र, अनिल पुत्र नन्हे लाल व 3 से 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी| जिसमे कहा है कि आरोपी पप्पी मिस्त्री से बाइक किनारे करने को कहा तो उसके परिजन और साथी विवाद करने लगे और बाइक से उन्हें खीचकर जमकर लात-घूसों से पीट दिया| इसके बाद अपने घर के भीतर ले गये और बंधक बनाकर पिटाई की| उसका गला दबाने का प्रयास किया और सोने की चेन लूट ली|
प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय नें बताया कि घटना साइड देनें को लेकर हुई| चार लोगों को हिरासत में लिया गया है| भाजपा नेता का मेडिकल कराया गया है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|
नगर उपाध्यक्ष की होती रही पिटाई नेताओं ने मुड़कर नही देखा
रैली के दौरान भाजपा नगर उपाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री के साथ के साथ मारपीट होनें लगी| यह चर्चा भी आम रही की भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ मारपीट होती रही ;लेकिन रैली में मौजूद बड़े नेताओं नें मुड़कर नही देखा|