थाने में कार्बाइन गन नही खोल पाये “दीवान जी”

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह नें थाने का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्हें थाने में खामियां मिली| वही थाने के दीवान नें कार्बाइन गन नही खोल पायी| जिस पर एएसपी नें कड़ी फटकार लगा दी| उन्होने व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
रविवार को शाम अचानक थाने पंहुचे एएसपी नें कार्यालय में रखे अभिलेखों का अबलोकन किया| जिसमे उन्हें अभिलेख अपूर्ण मिले| इसके साथ ही सिपाहियों की संख्या भी कम मिली|  एएसपी नें थाने के दीवान प्रमोद कुमार से कार्बाइन गन खोलने को कहा जिस पर वह गन नही खोल सके| इससे एएसपी खफा हो गये उन्होंने दीवान की कड़ी फटकार लगा दी| बीट रजिस्टर भी अपूर्ण मिले| जिस पर जबाब तलब किया| ग्राम नगला घाघ का एक मुकदमा बीते पांच महीने से लंबित होने से विवेचक की क्लास लगा दी| पुलिस कर्मियों के आवास आदि भी
चेक किये| प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद व सिपाही अरविन्द व जितेन्द्र से  रबड़ गन से फायर कराया|  इसके साथ ही रस्सी, हथकड़ी, फर्नीचर जो अपनी प्रयोग पूर्ण कर चुके है उन्हें पुलिस लाइन में जमा करके नये प्राप्त करने के निर्देश दिये|
सलामी टीम को पुरस्कार के लिए संस्तुति
अपर पुलिस अधीक्षक के थाने पंहुचने पर उन्हें सलामी दी गयी| सलामी कमांडर द्वारा विधिवत सलामी देंने से एएसपी काफी खुश दिखे| उन्होंने बताया कि टीम द्वारा बेहतर सलामी दी गयी है| जिससे पूरी टीम को पुरस्कार के लिए लिखा गया है|
एएसपी नें बताया कि अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया था| जिसमे अभिलेख पूर्ण नही मिले| शस्त्रों का रखरखाव संतोष जनक था| कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गये है|