कम्प्यूटर सीखने गयी छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: घर से कम्प्यूटर सीखने के लिए निकली छात्रा संदिग्ध हालत में पड़ी मिली| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना अमृतपुर के गनुआपुर निवासी 20 वंदना पुत्री रघुवीर राजपूत ग्राम नगला हूसा स्थित
एक डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी| वह थाना मऊदरवाजा के खिनमिनी गाँव के नजदीक वह गंभीर हालत में पड़ी मिली| उसे थाना शमसाबाद के कलुआपुर सानी निवासी सनी कुमार नें लोहिया अस्पताल में दोपहर 1:30 बजे भर्ती कराया| जिसके बाद चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया| जानकारी होने परमृतक छात्रा की माँ उर्मिला व पिता रघुवीर आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे| मृतका के पिता रघुवीर नें बताया कि वंदना फर्रुखाबाद में कम्प्यूटर कोर्स कर रही थी| थानाध्यक्ष मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय नें बताया कि जानकारी मिली है| जाँच करायी जा रही है|