हड़ताल खत्म: शुक्रवार से काम पर लौटेंगे पालिका सफाई कर्मी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 16 सूत्री मांगों को लेकर शहर के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे| गुरुवार शाम उनकी मांगे मान लेनें के चलते आखिर हड़ताल समाप्त हो गयी|
शुक्रवार को शाम को पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, ईओ रश्मि भारती और चेयरमैंनपति पालिका कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि और नीरज वाल्मीकि आदि से वार्ता की| जिसमे सबसे जटिल सातवें वेतन आयोग की मांग पर पालिका अध्यक्ष ने बीते दो महीने का समय माँगा| जिस पर सफाई कर्मी सहमत हो गये| मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि नें बताया कि ईओ और पालिका अध्यक्ष से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गयी है| शुक्रवार से शहर में सफाई का कार्य किया जायेगा|
सभासदों नें पालिका अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन 
सफाई कर्मियों और सभासदों के बीच विवाद गहराता जा रहा है| शुक्रवार को सभासदों नें पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के घर पंहुचकर उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे उन्होंने समझौता वार्ता  के दौरान सफाई कर्मियों  के द्वारा अपमानित किये जाने और झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर देनें से सभासदों में आक्रोश है| उन्होंने कहा कि किसी  भी सभासद के खिलाफ यदि कार्यवाही हुई तो सभी सभासद सामूहिक इस्तीफा देंगे| रावेश मिश्रा, सोनेलाल, धर्मेन्द्र कनौजिया, श्यामसुन्दर लल्ला, संजीब वाजपेयी, नीलू गंगवार, अतुल शंकर दुबे आदि
सभासद रहे|
हिन्दू जागरण मंच नें चलाया सफाई अभियान
पालिका सफाई कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए गुरुवार को हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा ने साथियों  साथ सफाई अभियान के तहत कटरा नुनहाई, पल्ला तालाब, नाला सिम्त सुमाल आदि मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया| गोपाल दीक्षित, श्रीनिवास अग्निहोत्री, मधुकर शुक्ला, भगवान सिंह, राजीव अग्रवाल व गौरव मिश्रा आदि रहे|