नियमित व संयमित जीवन के लिए भारतीय विज्ञान जरुरी

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: विधार्थी विज्ञान मंथन का कार्यक्रम नगर के बढ़पुर एस्थित एक गेट्स हॉउस में आयोजित किया गया| जिसमे छात्रों को सांसद मुकेश राजपूत नें बताया कि नियमित व संयमित जीवन के लिए भारतीय विज्ञान जरुरी है|
प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ० बृजेश मिश्रा नें कहा इंडियन इंटरनेशनल साइंस, विज्ञान भारती आदि पर प्रकाश डाला| राज्य समन्वयक कौस्तुभ ओमर नें विज्ञान की नई विधियों की जानकारी दी| जिला समन्वयक मनोज चतुर्वेदी नें पुरस्कार वितरण कराया| 50 विज्ञान प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|
मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे सांसद नें कहा कि मिशन चंद्रयान-2 एक बहुत बड़ी उपलब्धी है| उन्होंने कहा कि नियमित एवं संयमित जीवन के लिए भारतीय विज्ञान जरुरी है| संचालन धीरेन्द्र वर्मा नें किया| शिक्षिका मधू चतुर्वेदी, अभिनव, मयंक, आदित्य तिवारी, उत्कर्ष राठौर, अमन चौहान, राजन गुप्ता, अखिल मेहलोत्रा व संजीव कनौजिया आदि रहे|