गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट करने में सगे भाईयों सहित 9 पर मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरदेवनगर निवासी सुनील राठौर पुत्र वेद प्रकाश राठौर ने पुलिस को तहरीर दी|  जिसमे कहा है कि बीते दिन उसका पुत्र रोबिन व उसका मित्र हर्ष गुप्ता पुत्र उमाकान्त गुप्ता कमालगंज की गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में पिकअप पर पानी के पाउच बाँट रहे थे| उसी दौरान भोला नगला निवासी मन्नू व गौरव पुत्र रामकुमार यादव, सरवन व विनय पुत्र सुरेश यादव, कल्याण सिंह, भूरा, रामकुमार पुत्र लंकुश व उमराव नगला निवासी परवेज पुत्र इंद्रपाल ने जबरन पानी के पाऊच लेनें का प्रयास किया| उसी दौरान विवाद हो गये| जिसपर आरोपियों नें लाठी-डंडो से जमकर पीट दिया| जिसमे रोबिन व हर्ष गम्भीर हो गये|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें 147, 148, 323, 506, 504, 356 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| जाँच दरोगा विषमदेव बुंदेला को दी गयी है|