29 हजार शिक्षको की भर्ती में सरकार की रार

0
102

tet 7फर्रुखाबाद: जूनियर हाई स्कूल की (29334 )भर्ती के लिये अदालत के आदेश के बाद भी कोई नियुक्ति नही करने से जूनियर शिक्षक नियुक्त मोर्चा के लोगो ने मुख्यमंत्री से जल्द निर्णय कर भर्ती कराने की मांग की है| संगठन के लोगो ने सरकार से जल्द नियुक्ति ना करने पर अवमानना दायर करने कि चेतावनी दी है|

[adrotate banner="3"]

शहर के विकास नगर स्थित कालोनी में आयोजित बैठक में जूनियर शिक्षक नियुक्ति मोर्चा ने कहा है की दस माह पूर्व अभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र जमा कराकर काउंसलिंग भी करा ली गयी| इसके बाद हाई कोर्ट ने 30 अप्रैल को हाईकोर्ट ने 15 दिन के अंदर नियुक्ति करने के आदेश भी जारी किये| इसके बाद भी अभी तक प्रदेश सरकार ने कोई प्रक्रिया शुरू नही की| संगठन ने कहा है की यदि नियुक्ति नही हुई तो जल्द अवमानना दायर की जायेगी| इस दौरान आकाश बाबू, कुलदीप कुमार, अमित यादव मानवेन्द्र सिंह अदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]