29 आवेदकों में मात्र एक को मिल सकी चिकित्सीय आर्थिक सहायता

0
83

FARRUKHABAD : कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत दुर्घटना चिकित्सकीय आर्थिक सहायता की बैठक की गयी। बैठक में प्रस्तुत किये गये 29 आवेदनों में मात्र 1 आवेदक को ही आर्थिक सहायता मंजूर की जा सकी।

[adrotate banner="3"]

DM PAWAN KUMAR[bannergarden id=”8″]

विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत दुर्घटना, अग्निकाण्ड, असाध्य रोगों से पीडि़त व्यक्तियों को चिकित्सीय आर्थिक सहायता दिये जाने के सम्बंध में बैठक के दौरान कुल 29 प्रार्थनापत्रों को रखा गया। जिनमें से कोई भी प्रार्थनापत्र पूर्ण नहीं पाया गया। मात्र एक प्रार्थनापत्र आरती देवी पत्नी रमेशचन्द्र ग्राम मनोहर नगर पिलखना का आवेदन पूर्ण पाया गया।

आरती देवी के इलाज के लिए अजीत कठेरिया की विधायक निधि से एक लाख 20 हजार रुपये की मंजूरी दी गयी और एसजीपीजीआई लखनऊ हास्प्टिल के नाम उन्हें चेक स्वीकृत कर दिया गया। बैठक में सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]