हिन्दू महासभा नें भी “आदित्य” को किया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते काफी वर्षों से भगवान शिव और अब सियाराम का नाम लाखों-करोड़ो बार कापियों पर लिख चुके आदित्य को भाजयुमो के बड़ा हिन्दू महासभा नें भी सम्मानित किया और उनके जूनून की सराहना की| इसके साथ ही आदित्य का नाम गिनीज बुक आफ बर्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया|
फतेहगढ़ के कर्नलगंज निवासी आदित्य गुप्ता का जेएनबी तिराहे पर होटल है| उन्हें एक बीते 4 सितम्बर को होटल में बैठकर कापी पर लिखते देख जेएनआई टीम की नजर पड़ी | जिसके बाद जेएनआई नें बीते 4 सितम्बर को सात साल  में 1 करोड़ 84 हजार बार लिखा शिव, अब लिख रहे राम का नाम शीर्षक पर समाचार प्रकाशित किया था | जिसके बाद भाजयुमो नें आदित्य गुप्ता के घर पंहुचकर उनका सम्मान किया था |वही मंगलवार को बुधवा मंगल को सियाराम का नाम लगातार कापियों पर लिख रहे आदित्य से हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने संगठन के नेताओ भेट कर उन्हें शाल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया| आदित्य नें कहा की उसकी यह राम धुन लगातार जारी रहेगी| हिन्दू महासभा नें कहा कि इस तरह की  प्रतिभा कम देखने को मिलती है| इनका नाम गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए |
इस दौरान अभिषेक, सौरभ मिश्र, मोनू तिवारी, भानू श्रीवास्तव, गौरव मौर्या, सनी, संतोष, शोभित, वेदांत, सौरभ, अंकित, शशिकांत, अरुण गोविन्द राजपूत आदि रहे|