समाज की धुरी गुरुजनों का हुआ सम्मान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: गुरुवार को शिक्षक दिवस को लेकर सुबह से ही विद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों को जहां सम्मानित किया, वहीं समारोह में तमाम संगठनों ने भी गुरुजनों के सम्मान व विचार गोष्ठियों के आयोजन किये। पूरे दिन कार्यक्रमों की धूम रही। शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण आंचल सभी जगह पर विविध आयोजन कराये गए।
नगर के एसबीआई के पीछे एक एकादमी में मिस्टर फर्रुखाबाद शिवम दीक्षित द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ| नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी, व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे, मिथलेश अग्रवाल आदि ने शिक्षकों को सम्मानित किया|
जिसमे सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, डॉ० जितेन्द्र कटियार नें अपने विचार व्यक्त किये| ऋषभ राजपूत, एमएस सिद्दीकी, माधुरी दुबे, सुमन
त्रिपाठी, मीना यादव, योगेश दीक्षित,  गोविन्द मिश्रा, शिवम गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया|
मोहम्मदाबाद के नवोदय विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया
गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर व सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया पंहुचे| उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| जिसके बाद शिक्षकों को सम्मानित किया गया| बजरिया सालिग्राम में भी गुरुओं का सम्मान किया गया| जिसकी अध्यक्षता रूद्र नारायण त्रिपाठी ने की| मुख्य अतिथि के रूप में श्याम लाल निर्मोही व मुख्य वक्ता के रूप में प्रेम सिंह रहे| संगीताचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला भी मुख्य भूमिका में रहे|