जयंती पर याद किये गये शहीद क्रन्तिकारी “आजाद”

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अन्तर्राष्ट्रीय  मानवाधिकार संगठन द्वारा शहीद क्रांतिकारी प0 राम नारायण आजाद का  जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया|  उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद मिष्ठान वितरण किया गया|  अग्रेजो को धूल चटाने वाले आजाद के पदचिन्ह पर चलने का संकल्प भी लिया गया|
नगर के साहबगंज चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में प0 राम नारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे मुख्य अतिथि थे| उन्होंने साथियों के साथ आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद उनके जीवन पर विचार व्यक्त किये गये| बॉबी दुबे नें कहा आजाद हमेशा आजाद सोंच के धनी रहे| युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनें की जरूरत है|
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिलाध्यक्ष रीतेश शुक्ला ने कहा प0 राम नारायण आजाद  जैसी शख्सियत होना बहुत मुश्किल है हमारे बाबा उनके किस्से सुनाते थे तभी से आजाद  को हम अपना आदर्श मानते है| राजू भारद्वाज ने कहा बडे गौरव की बात है कि हम उनके मोहल्ले के निवासी हैं अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि प0 राम नारायण आजाद  हमारे शहर से है यह हमारे लिए बडे गौरव की बात है|
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र कन्हैया लाल श्रीवास्तव, शामिल रवी चौहान, कुलभूषण श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, धर्मवीर चौहान ,राकेश सक्सेना ,अमन जैन ,कुलदीप गुप्ता, इरफान खान, कमल चौरसिया, अकुर श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे|