विकास खंड कार्यालय में अपूर्ण अभिलेख व गंदगी देख डीएम खफा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)  जिलाधिकारी मोनिका रानी नें विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें अभिलेख अपूर्ण मिले| जिससे उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| इसके साथ ही बीडीओ के उपस्थित ना होनें से वह अभिलेखों का सत्यापन नही कर सकी|
शनिवार को सुबह जिलाधिकारी अचानक विकास खंड कार्यालय पंहुची| उन्होंने सीएम हेल्पलाइन रजिस्टर देखा| जन सुनवाई में कोई भी शिकायत दर्ज नही मिली| तहसील दिवस निस्तारण रजिस्टर में भी मिली|  समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में ठीक से उसमे लिखापढ़ी नही की गयी थी | कार्यालय का भवन काफी जर्जर हालत में मिला| जरनेटर बीते तीन वर्ष से खराब चल रहा है| आवास भी जर्जर मिले| सामूहिक वितरण केंद्उर भी बंद मिला| उन्हें मौके पर बीडीओ नजमा सिद्दीकी, एपीओ गौरव व जेई रमन कुमार अनुपस्थित मिले|
जिलाधिकारी नें जेएनआई को बताया कि योजनाओ की समीक्षा नही हो सकी कई कर्मी व अधिकारी पिथनापुर गये हुए थे| अन्य अभिलेख गडबड मिले| साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिये गये है|