विकास का तिलिस्म: 2018-2019 में 120 करोड़ खर्च किये फर्रुखाबाद के प्रधानो ने

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: जिले की 600 ग्राम पंचायतो ने शौचालय को छोड़कर अन्य विकास कार्यो में वर्ष 2018-2019 के वित्तीय वर्ष में 120 करोड़ रुपये  खर्च किये है| चौदहवे वित्त आयोग में ग्राम पंचायतो के लिए खजाना सरकार ने खोला तो ग्राम पंचायतो में विकास की बयार कम से कम सरकार की फाइलों में तो दिखाई पड़ने लगा है| आंकड़े सरकारी है जो भारत सरकार की वेबसाइट पर मौजूद है| इनमे अभी भी बहुत सी ग्राम पंचायतो ने अपने रिकॉर्ड अपडेट नहीं किये है| फिर भी अगर इतना पैसा खर्च हुआ है तो विकास दिखाई पड़ना चाहिए|

जनपद के सातो ब्लाको में कुल 120,10,59,637 रुपये ग्राम पंचायतो ने अपनी ग्राम पंचायत के अन्दर विकास करने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में खर्च किये है| इसमें बढ़पुर में 13,26,03,100 करोड़, कायमगंज में 21,34,94,165 करोड़, कमालगंज में 16,87,58,420 करोड़, मोहम्दाबाद में 20,11,14,999 करोड़, नवाबगंज में 15,35,00,549 करोड़, राजेपुर में 17,64,43,474 करोड़ और शमसाबाद ब्लाक में 15,51,44,930 करोड़  रुपये खर्च किये गए है|

5 ग्राम पंचायतो में 1 करोड़ से ज्यादा खर्च किये गए

जिले की 600 ग्राम पंचायतों में से 5 ग्राम पंचायतो में 1 करोड़ से ज्यादा रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में एक साल में गाँव को चमकाने में खर्च किये है| इनमे नवाबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत पिलखना में 14020905 करोड़, गनीपुर जोगपुर में 13631028 करोड़, कुरार में 10998794 करोड़ और कायमगंज के अताईपुर जदीद में 10998794 करोड़ और रायपुरखास में 10426706 करोड़  रुपये खर्च किये गए है|

31 ग्राम पंचायतो में 50 लाख के ऊपर खर्च हुआ

जिले की 600 ग्राम पंचायतों में से 31 ग्राम पंचायतो में 50-50 लाख रुपये से ज्यादा पिछले वित्तीय वर्ष में एक साल में गाँव को चमकाने में खर्च किये है| इस श्रेणी में बढ़पुर की बुड़नामउ, ढिलावल, खानपुर, कुटरा, मसेनी और पपियापुर है| कमालगंज की हुसैनपुर नौखंडा , जरारी, महरुपुर रावी, राजेपुर सरायमेदा, रामपुर माझगांव शामिल है| कायमगंज की अताईपुर जदीद, बहबलपुर, चिलौली, कटिया, मझोला, नरैनामऊ, रायपुर खास, रुदायन ग्राम पंचायतो मे भी 50 लाख के ऊपर एक साल में ग्राम पंचायत समिति ने खर्च किये| राजेपुर ब्लाक की अमृतपुर, गाँधी, कडक्का, कुम्ह्रौर, पिथनापुर और सरह ग्राम पंचायत भी इसी श्रेणी में आई|  नवाबगंज की ग्राम पंचायत बरतल, भटासा, गनीपुर जोगपुर, कुरार, पैठान खुर्द बुजुर्ग और पिलखना के साथ साथ शमसाबाद ब्लाक की अहमदगंज, खिनमिनी, मंझ्ना और रोशनाबाद ग्राम पंचायत भी 50 करोड़ के ऊपर एक साल में खर्च करने की श्रेणी में आई| ये तब है जब इनमे स्वस्छता अभियान के शौचालय इस बजट में शामिल नहीं थे|

अगले अंक में पढ़िये ग्राम पंचायतो वार खर्च का विवरण

यहाँ क्लिक करके आप भी ये डाटा सरकार की वेबसाइट से ले सकते है-  इस डाटा में आप ग्राम पंचायत में क्या क्या काम हुआ उसे देख सकते है और अपनी ग्राम पंचायत में भौतिक सत्यापन भी कर सकते है|

देखें टॉप सूची-

BARHPUR WORK AMOUNT
BUDHNAMAU 58 5316638
DHILAWAL 81 5765362
KHANPUR 69 5227334
KUTRA/KUTRA DISTRET JAIL 79 5222114
MASAINI 76 6284267
PAPIHA PUR 69 6417219
KAIMGANJ
ATAIPUR JADID 43 10840329
BAHBAL PUR 44 5953119
CHILOULI 77 9731165
KATIYA 44 5477372
MANJHOLA 52 7065519
NARAINAMAU 39 4997621
RAIPUR KHAS 117 10426706
RUDAYAN 52 6425786
KAMALGANJ
HUSAINPUR NAUKHANDA 45 4293616
JARARI 108 9846785
MAHRUPUR RAAVI 68 4076420
RAJEPUR SARAIMEDA 87 6113610
RAMPUR MANJH GAON 43 3853857
MOHMDABAD
BARAKESHO 79 5607794
KHIMSOY PUR 97 6241870
NAGLABAG RATHAURA 111 7337107
PAKHNA 83 5827837
PIPAR GAON 79 6464996
SITWANPUR PISU 59 5022998
NAWABGANJ
BARTAL 57 5989605
BHATASA 65 5678995
GANIPUR JOGPUR 126 13631028
KURAR 140 10998794
PAITHAN KHURD BUJURG 44 5006281
PILKHANA 141 14020905
RAJEPUR
AMRITPUR 75 6534166
GANDHI 42 5779579
KARAKKA 43 4798816
KUMHRAUR 56 5159823
PITHNA PUR 62 6926155
SARHA 84 4251510
SHAMSABAD
AHMAD GANJ 52 4330852
KHINMINI 61 4926889
MANJHANA 67 5046890
ROSHNABAD 57 4409157