डकैत कलुआ के जिला जेल में बंद सजायाफ्ता भाई की मौत

CRIME JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला जेल में सजायाफ्ता डकैत कलुआ के भाई की बीमारी के चलते मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा कराया| मृतक के ऊपर जपनद के साथ ही गैर जनपदों में भी कई मामले दर्ज थे|
जनपद शाहजहांपुर परौर पूरन नगला निवासी 45 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र गंगाराम सिंह बीते 31 अक्टूवर 2014 को जिला जेल फतेहगढ़ सिफ्ट किया गया था| शनिवार को सुबह 9:30 बजे लोहिया अस्पताल में बंदी को बंदी रक्षक विरेश कुमार और सुरेन्द्र सिंह सचान के द्वारा लोहिया अस्पताल  भर्ती किया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

आरोपी पर कई मुकदमे थे दर्ज
उसके ऊपर थाना कम्पिल में 147, 148, 149, 364, 302  के साथ ही एससी-एसटी के तहत मुकदमा विचाराधीन था| वही बंदी महावीर को जनपद शाहजहाँपुर से 16 सितम्बर 2008 को 302 के आजीवन कारावास की सजा हो गयी थी| कासगंज जीआरपी  भी आरोपी  के  खिलाफ 396, 364 ए के मामले में आजीवन कारावास बीते 30 जून 2011 को हुई थी| बदायूँ जीआरपी में भी मृतक के खिलाफ 332, 335, 224, 225, 307 के तहत दर्ज था| जिसमे एडीजे न्यायालय से 10 वर्ष की सजा हुई थी| इसके साथ ही उस पर अन्य कई भी मामले दर्ज थे|
जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह नें बताया कि बंदी की हालत सुबह 8 बजे खराब हुई| जिस पर उसे जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया| हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया|